jhankar
ब्रेकिंग
मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम

Harda : मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण हेतु रोल प्रेक्षक 29 दिसम्बर को लेंगे बैठक

हरदा:  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार नर्मदापुरम संभाग के जिलों में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए आयुक्त, नर्मदापुरम संभाग श्री के.जी. तिवारी को रोल प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

- Install Android App -

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, रोल प्रेक्षक श्री तिवारी जिले के सांसद/विधायक और विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की शिकायतों व समस्याओं के निराकरण हेतु जिले का भ्रमण कर बैठक लेंगे। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व नागरिक मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के संबंध में रोल ऑब्जर्वर से भेंट कर सकते हैं।

संयुक्त आयुक्त विकास नर्मदापुरम् ने बताया कि हरदा जिले के यह बैठक 29 दिसम्बर को दोपहर 3ः30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। सभी संबंधितों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने के लिये कहा गया है।