jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

उज्‍जैन के महिदपुर में गणेश विसर्जन में बवाल, ‘लव जिहाद’ की झांकी दिखाने पर दो समुदायों में तनाव

उज्जैन। महिदपुर तहसील में अनंत चतुर्दशी चल समारोह के दौरान ‘लव जिहाद’ पर आधारित झांकी निकाले जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि झांकी पर विशेष समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों समुदायों के बीच कहासुनी और हंगामा हो गया।

- Install Android App -

थाने का किया घेराव
स्थिति बिगड़ने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने थाने का घेराव करते हुए नारेबाजी की। उधर, हिंदू संगठनों ने कहा कि झांकी का उद्देश्य समाज को जागरूक करना था और इसमें आपत्ति क्यों की जा रही है, क्या इसका मतलब है कि विशेष समुदाय लव जिहाद का समर्थन करता है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस और शस्त्रबल ने मोर्चा संभालते हुए लोगों को समझाइश दी। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।