jhankar
ब्रेकिंग
डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत सोनभद्र केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला "सिर्फ धर्म बदलने से ST दर्जा खत्म नहीं होगा" आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर...

भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड

भोपाल। राजधानी भोपाल में सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने सुसाइड किया है। उसने कॉलेज के भीतर बंद कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड किया है। पुलिस ने ही घटना की सूचना के बाद कॉलेज के हॉस्टल में छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

परिजनों के बयान के बाद पुलिस करेगी कार्रवाई

पुलिस ने परिजन और साथियों के डिटेल बयान और पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है। घटना की सूचना यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने दी थी। आरजीपीवी में छात्र सीएसबीसी की पढ़ाई कर रही थी। फिलहाल जैसे ही घटना की सूचना मिली। पुलिस के साथ-साथ ऑफिशियल की टीम ने भी कॉलेज में पहुंचकर सर्चिंग की। फिलहाल गांधीनगर पुलिस का कहना है कि परिजनों को भी सूचना दी गई है। परिजनों के बयान के आधार पर ही मृतक छात्रा का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। गांधीनगर पुलिस का कहना है कि जिस महिला स्टाफ के साथ उसकी नोक झोंक हुई थी। उसकी वजह भी पता की जाएगी. फिलहाल इस संबंध में यूनिवर्सिटी प्रबंधन को भी बयान के लिए बुलाया जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच हॉस्टल में सुसाइड करना यहां कई बड़े सवाल खड़े करता है।