jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

अचानक चांदी 25 हजार महंगी, सोना भी नए रिकॉर्ड पर

नई दिल्ली। सोना-चांदी की कीमतों में उछाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कारोबार खुलते ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोनों कीमती धातुएं अपने-अपने नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गईं। चांदी की कीमत में एक झटके में 25 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सोना भी करीब 3700 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। इस तेज उछाल ने निवेशकों और बाजार पर नजर रखने वालों को चौंका दिया है।

- Install Android App -

चांदी ने मचाया गदर
मंगलवार को MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी (Silver Rate) खुलते ही 3,59,800 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले बीते शुक्रवार को चांदी 3,34,699 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। यानी महज एक कारोबारी सत्र में इसमें 25,101 रुपये की जबरदस्त तेजी देखने को मिली। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ने और सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में चांदी की ओर बढ़ते रुझान ने इसकी कीमतों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

सोने ने भी हाई बनाया
चांदी के साथ-साथ सोने (Gold Rate) ने भी दमदार छलांग लगाई। MCX पर 5 फरवरी एक्सपायरी वाला सोना शुक्रवार के बंद भाव 1,56,037 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में तेजी के साथ खुला और देखते ही देखते 1,59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यानी एक झटके में सोना 3,783 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। साल के पहले दिन 1 जनवरी से अब तक सोने के वायदा भाव में कुल 24,016 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है।