jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त

सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी के लिए 2000रूपये महीने जमा करें , 21 साल बाद मिलेगी इतनी रकम, नहीं होगी टेंशन

सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने सिर्फ़ ₹2000 जमा करके आप अपनी बेटी के लिए 21 साल में ₹10 लाख से ज़्यादा की रकम जमा कर सकते हैं। जानिए कैसे इस योजना का लाभ उठाकर आप अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।

(Sukanya Samriddhi Yojana)बेटियों का भविष्य संवारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना आज देश की सबसे पॉपुलर सरकारी योजनाओं में से एक है। इस स्कीम को मोदी सरकार ने जनवरी, 2015 में शुरू किया था। इस स्कीम में हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए एक अच्छी खासी रकम जमा की जा सकती है।

2000 रुपए महीना जमा करने पर कितनी रकम मिलेगी

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत सरकार फिलहाल 8.2% की दर से ब्याज दे रही है। अगर कोई शख्स इस स्कीम में 3 साल की बेटी के नाम हर महीने 2000 रुपए जमा करता है तो उसे मैच्योरिटी पर कुल 10,18,425 रुपये मिलेंगे। दरअसल, 2000 रुपए के हिसाब से 15 साल तक जमा होनेवाली कुल रकम 3,60,000 रुपए होगी। वहीं, इस पर चक्रवृद्धि ब्याज के हिसाब से मिलने वाली रकम 6,58,425 रुपये होगी। यानी बेटी के 21 साल की होने पर कुल जमा रकम मूलधन+ब्याज मिलाकर 10.18 लाख रुपए होगी।

- Install Android App -

बेटी के बालिग होते ही पढाई के निकाल सकते हैं पैसा

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की बेटियों का खाता उनके माता-पिता के नाम पर खुलता है। इस योजना में निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस या फिर किसी बैंक में भी खाता खुलवाया जा सकता है। 21 साल में मैच्योर होने वाली इस स्कीम में लड़की की उम्र 18 साल होने के बाद पढ़ाई के लिए पैसा निकाला जा सकता है। हालांकि, पूरी रकम 21 साल के बाद ही मिलती है।

सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम निवेश राशि

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश के लिए न्यूनतम निवेश की रकम 250 रुपए सालाना है। वहीं, इस स्कीम में अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना जमा किया जा सकता है। इस योजना मे एक परिवार की 2 बेटियों के खाते खोले जा सकते हैं। इस स्कीम के तहत डेढ़ लाख रुपए तक की टैक्स छूट का फायदा भी उठाया जा सकता है।

यह भी पढ़े:- महिला सम्मान सेविंग योजना में करे ₹10,000 का निवेश, 2 साल में मिलेगा…