हंडिया।जिला कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर इन दिनों स्वच्छता ही सेवा सप्ताह चल रहा है।जिसके चलते आज सुबह अनुविभागीय अधिकारी कुमार सानू देवडीया,जनपद पंचायत सीईओ बलवंत सिंह मबासे तथा जनपद पंचायत के कर्मचारियों के साथ ही मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद आंगनबाड़ी एवं स्व सहायता समूह एवं ग्राम पंचायत हडिया द्वारा ग्राम में सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके चलते रिधनाथ महादेव मंदिर प्रांगण एवं घाट पर करीबन 2 घंटे तक सफाई अभियान चलाकर पालीथीन कचरा पुराने कपड़े आदि ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से एकत्र किए गए।
तत्पश्चात जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत की टीम ने बस स्टैंड हंडिया एवं पुराना बस स्टैंड बाजार चौक पर बड़ी मात्रा में एकत्र पॉलिथीन एवं कचरे को एसडीएम कुमार सानू देवड़िया व जनपद पंचायत सीईओ बलवंत सिंह मबासे ऐ ई विश्वजीत पाटीदार अपने हाथों से उठाते हुए दिखाई पड़े।

