jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

राजमार्गों से गौवंश को हटाने की कार्यवाही करें:मुख्य सचिव श्रीमती राणा ने ‘‘राजस्व महा अभियान-2.0’’ की प्रगति की समीक्षा की

हरदा / प्रदेश की मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने बुधवार को भोपाल से आयोजित वीडियो कान्फ्रेंस में प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्ग पर विचरण करने वाले गौवंश को मार्ग से हटाने की व्यवस्था की जाए। उन्होने कहा कि इन गौवंश के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिनसे जनहानि के साथ-साथ पशुहानि होती है। उन्होने इसके लिये नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों के माध्यम से कर्मचारी तैनात कर मार्गों से पशुओं को हटाने की कार्यवाही के लिये निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट के एनआईसी वी.सी. रूम में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

- Install Android App -

मुख्य सचिव श्रीमती राणा ने वीडियो कान्फ्रेंस में राजस्व महा अभियान के तहत जिलेवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने सभी कलेक्टर्स को राजस्व महा अभियान के तहत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा बटांकन, नक्शा तरमीम की कार्यवाही की गति बढ़ाने के लिये कहा। उन्होने कहा कि पशुओं को सड़क से हटाने के लिये पशु पालकों को जागरूक व प्रेरित करने के लिये समाज सेवी संगठनों और जनप्रतिनिधियों की भी मदद ली जाए। श्रीमती राणा ने वीडियो कान्फ्रेंस में निर्देश दिये कि रोजगार गारंटी योजना के तहत निर्मित की जा रही गौशालाओं को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। इन गौशालाओं का उपयोग सड़कों से हटाए गये गौवंश को रखने के लिये किया जा सकता है। उन्होने इस दौरान सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि वर्षा के इस मौसम में प्राकृतिक आपदा से क्षति के मामलों में पीड़ित परिवार को राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत त्वरित राहत दिलाई जाए। उन्होने इस दौरान आधार अपडेशन कार्य की भी समीक्षा की।