jhankar
ब्रेकिंग
बिग न्यूज हरदा: युवक के पेट में चाकू से हमला, भोपाल रेफर ! छिपानेर रोड की घटना  स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट जमकर हंगामा, चले डंडे ग्राम बगवाड़ा की सरकारी स्कूल का मामला प्राचार... खंडवा में नाबालिग लड़की का हाथ पकड़कर की छेड़छाड़, हिंदू जागरण मंच ने लगाए गंभीर आरोप बड़वानी : छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ 40 बच्चे कलेक्टर से मिलने पैदल पहुंचे नीमच में ट्रेन के दो इंजन आपस में टकराने से हादसा, 3 कर्मचारी घायल इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, पानी की बौछार चलाकर खाली... छिंदवाड़ा में जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश पर 3 के खिलाफ FIR एक सैनिक की मौत के बाद थाई सेना ने कंबोडिया पर की एयर स्ट्राइक ऑस्ट्रिया की बर्फीली चोटी पर विंटर चाइल्ड की ठंड से मौत सप्ताह की शुरुआत में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

Talibaan News : तालिबान का कहर कौड़े बनकर बरसा 14 अफगानिस्तान महिलाओं पर बरसाए कोड़े

तालिबान ने 60 से ज्यादा लोगों  को सरेआम कोड़े मारने की क्रूर सजा दी –

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 विदेश : तालिबान का क्रूरतम चेहरा अब लोगो के सामने आ रहा हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को अफगानिस्तान में शासन कर रहे तालिबान ने सारी पुल क्षेत्र में एक दर्जन अधिक अफगानी महिलाओं सहित 60 से ज्यादा लोगों विभिन्न अपराधों का आरोप लगाकर उन्हे सरेआम कोड़े मारने की क्रूर सजा दी। इसमें जनता के सामने ही महिला और पुरुषों की कोड़े से पिटाई की गई।

महिलाओं को जनता के सामने कोड़े मारे जाने की निंदा –

 इस घटना की कई देशों ने निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने बुधवार को सारी पुल इलाके में तालिबान द्वारा एक दर्जन से अधिक महिलाओं समेत 60 से ज्यादा लोगों को जनता के सामने कोड़े मारे जाने की निंदा करते हुए सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर कहा है कि अफगानिस्तान के तालिबानी अधिकारियों ने मंगलवार को कम से कम 63 लोगों पर सार्वजनिक तौर पर कोड़े बरसाए हैं।हम इसकी कड़ी निंदा करते हुए इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स का सम्मान करने के लिए कहा है।  वहीं तालिबान के सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने बयान में 14 महिलाओं समेत 63 लोगों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जाने की पुष्टि की है। इन लोगों पर अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न, चोरी और अनैतिक संबंधों ,का आरोप लगाया गया था। जिन्हे सजा के लिए एक स्पोर्ट स्टेडियम में कोड़े मारे गए हैं।

- Install Android App -

अफगानी जनता वर्षो से भुगत रही –

यह कोई आज की नई बात नही है। अफगानिस्तान यह सब वर्षो से भुगतता आ रहा है। आतंकी संगठनों ने काफी वर्षो से यहां पर कब्जा कर रखा हैं। बीच में अमेरिकी फौज ने भी यहां पर डेरा डाल रखा था। यहां की जनता इस समय सबसे ज्यादा परेशान हैं। तालिबानी सजा मानवता की हद से पार है। महिलाओं का जीवन नारकीय बना हुआ है। वर्ष 1990 में भी यही स्थिति थी इधर पिछले कुछ वर्ष पूर्व जब यहां पर अमेरिकी फौज जा रही थी | तो तालिबान ने यहां पर कब्जा कर लिया और कहा था | कि हम यहां पर अच्छा शासन देगे। अब विगत 2-3 वर्षो से फिर यहां पर अपना शासन चला रहे हैं। अफगानियों पर अपना जुल्म ढहाना शुरु कर दिया हैं, यह लोग किसी भी अपराध के लिए सार्वजनिक फांसी, कोड़े मारना सामूहिक रुप से पत्थरबाजी करना मुख्य हैं।इनकी इस बेरहमी का शिकार यहां मूल निवासी अफगान महिला पुरुष और बच्चे भी होते है।

Indore News: ‘नशा मुक्ति अभियान’ थाना प्रभारी जितेंद्र यादव बोले- नशे से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा!