jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

नल जल योजना : अधिकारी और ठेकेदारों की मिली भगत से जमीनी स्तर पर फैल

बाग (धार)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नल जल का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक घर में नल के द्वारा जल आसानी से उपलब्ध हो जाए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को दूर-दूर से पेयजल के लिए भटकना न पड़े। इस योजना को आमजन के हित के लिए एवं जन-जन के सुख के लिए यह जनहितैषी योजना बनाई गई लेकिन इस योजना की वास्तविक हकीकत देखना हो प्रत्येक गांव में जाकर ग्राम वासियों से इस योजना के लाभ के बारे में चर्चा करें तो हकीकत सामने आ जाएगी ।

योजना का क्या बंटाधार हुआ है यह देखने के लिए धार जिले कि बाग जनपद क्षेत्र के ग्राम टांडा मे हाल बेहाल है। टांडा नगर के प्रत्येक गली मोहल्ले मैं हमारे प्रतिनिधि ने बड़ी बारीकी के साथ योजना के हाल देखें तो इस योजना के हाल बेहाल हो रहे है। नगर में लगे सभी वाल खराब हो रहे हैं वह दिन भर इससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहता रहता है वाल कई महीनो से लीकेज हैं जिससे नगर में कहीं भी जलप्रदाय की स्थिति में पानी दिन भर व्यर्थ बहता रहता है जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है साथ ही पानी की बर्बादी भी बड़े पैमाने पर हो रही है खासकर मेन रोड ,सदर बाजार चौराहा पर पानी इस तरह बहता हुआ दिखाई देता है मानो बारिश का पानी बह रहा हो।

- Install Android App -

इस योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई मुख्य मार्ग को ठेकेदार के द्वारा खानापूर्ति कर रिपेयर किया गया जिससे नगर में जगह-जगह अस्त व्यस्त रूप में दिखाई दे रहा है वही गली के कॉर्नर की खुदाई कर पाइपलाइन डालने के बाद कॉर्नर अभी तक नहीं सुधारे गए जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वाल से भी पानी दिन भर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है जिसमें प्रमुख रूप से यूनियन बैंक के सामने गली के कॉर्नर की दशा बड़ी गंभीर दिशा में हो गई है माहेश्वरी मोहल्ले सदर बाजार में जल प्रदाय के वक्त जगह-जगह पानी लीकेज होकर बहता रहता है अभी भी नगर के अंदर खोदी गई जगह रिपेयरिंग करना बाकी है पाइप लाइन का कार्य पिछले 2 सालों से भी अधिक समय से चल रहा है लेकिन अभी तक ठेकेदारों की मनमानी के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया इस योजना में कोई भी शिकायतकर्ता शिकायत करता है तो अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा उसे समझा कर शिकायत उठा दी जाती है और शिकायत का कोई हल और निराकरण नहीं होता है।

योजना को जिंदगी भर के सुख के लिए भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा लाई गई थी लेकिन चालू कार्य में इस योजना की गड़बड़ी उजागर हो रही है जगह-जगह पाइप लीकेज जगह-जगह वॉल लीकेज हो रहे हैं यदि ग्राम पंचायत टांडा ने अभी तक इस कार्य को हैंडोवर नही लिया है लेने पर ग्राम पंचायत के कर्मचारियों को प्रतिदिन परेशान होना पड़ेगा और लापरवाही के कारण ग्राम पंचायत टांडा ने आज तक इस कार्य को पूर्ण दर्शाकर अपने हैंड ओवर नहीं लिया इस योजना की आम जनों के द्वारा कई बार शिकायत के बाद भी इसके हल के लिए किसी प्रकार की सुनवाई नहीं होती है क्षेत्रीय विधायक के द्वारा भी इस मामले को प्रमुखता से विधानसभा में उठाया गया था लेकिन एक कमेटी बनाकर जांच दल भेज कर उसे जांच की खानापूर्ति कर इति श्री कर ली गई ।टांडा नगर के साथ यदि ग्रामीण क्षेत्र में इस योजना की जांच की जाए तो कई चौकाने वाले मामले सामने आएंगे क्या ठेकेदार और अधिकारियों के द्वारा टांडा में चल रहे इस मनमानी कार्य पर अंकुश लगाया जाएगा क्या गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाएगा यह देखने वाली बात होगी। इस संबंध में टांडा निवासी और तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष पप्पू शर्मा ने चर्चा में करते हुए मांग कि है कि इस योजना के कार्य की यदि निष्पक्ष जांच की जाए तो कहीं चुकाने वाले मामले सामने आएंगे टांडा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में योजना की बहुत विकट स्थिति है।