jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

थाईलैंड-कंबोडिया एक दूसरे पर दाग रहे तोप के गोले, अब तक 32 की मौत

नई दिल्ली। थाईलैंड और कंबोडिया के जारी संघर्ष हर बीतते दिन के साथ और खतरनाक होता दिख रहा है। इस लड़ाई में अभी तक थाईलैंड में 32 लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं कंबोडिया में भी 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। दोनों देशों की लड़ाई में लड़ाकू विमानों, तोप-गोलों और जमीनी सेना का भी इस्तेमाल हो रहा है। इस जारी संघर्ष के बीच थाईलैंड बॉर्डर पर तनाव लगातार बढ़ रहा है।

इन सब के बीच खबर आ रही है कि कंबोडिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद तत्काल सीजफायर की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र में कंबोडिया के राजदूत ने कहा है कि कंबोडिया ने बिना शर्त तत्काल युद्धविराम का अनुरोध किया है, और हम विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का भी आह्वान करते हैं।

- Install Android App -

वहीं, थाईलैंड ने इस विवाद को सुलझाने के लिए किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को सिरे से खारिज कर दिया है। थाईलैंड ने कहा है कि ये मुद्दा वो द्विपक्षीय बातचीत से ही सुलझा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाईलैंड के अधिकारियों ने बताया है कि थाईलैंड, कंबोडिया के साथ अपने सैन्य संघर्ष को सुलझाने के लिए मध्यस्थता की बयान सीधी बातचीत को प्राथमिकता देता है। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को सुलझाने के लिए चीन समेत कई अन्य देशों ने भी मध्यस्थता की पेशकश की थी। लेकिन थाईलैंड फिलहाल खुद से समाधान निकालने के पक्ष में है।

रिपोर्टों के अनुसार, कंबोडियाई सेना ने भारी हथियारों, फील्ड आर्टिलरी और बीएम-21 रॉकेट सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए लगातार बमबारी की है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 58,000 से अधिक लोग चार प्रभावित सीमावर्ती प्रांतों के गांवों से अस्थायी आश्रयों में चले गए हैं, जबकि कंबोडिया के अधिकारियों ने कहा कि 23,000 से अधिक लोग सीमा के निकट के क्षेत्रों से पलायन कर गए हैं।