jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

उद्योगपति राठौर के घर पर गोली चलाकर 10 करोड़ की फरौती मांगने वाले आरोपी धराए

पुलिस ने 12 लोगो को गिरफ्तार किया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खरगोन ।जिले के भीलगांव मे उद्योगपति दिलीप राठौर के घर गोलीकांड घटना का 18 दिन बाद आखिर खुलासा हो ही गया।

घर पर फायरिंग, धमकी और 10 करोड़ की डिमांड

खरगोन पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दहशत फैलाने वाले गिरोह को पुलिस ने ध्वस्त कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियो ने भीलगांव के उद्योगपति दिलीप राठौड़ के घर पर फायरिंग कर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर 10 करोड़ की फिरौती मांगी थी। खरगोन पुलिस की तत्परता से मध्यप्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों की इंट्री से पहले ही दी मात।

प्रकरण में पुलिस ने शूटर, रेकी करने वाले, फरियादी के घर गोली चलवाने वाले, संसाधन उपलब्ध/सहायता करने वाले, बिश्नोई गैंग के गुर्गे व उससे पहचान करवाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने प्रकरण में कुल 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार। खरगोन पुलिस की ताबड़तोड़ धरपकड़ से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे राजपाल ने किया उज्जैन पुलिस को आत्मसमर्पण।

पुलिस ने आरोपियो से जब्त किए

- Install Android App -

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जप्त की घटना व रेकी में प्रयुक्त कुल 03 कार व 01 मोटर साइकल, 04 पिस्टल 10 कारतूस व 10 मोबाईल फोन। आरोपियों के कब्जे से जप्तशुदा मशरुके की कीमत लगभग 44,00,000/- रुपये।

पूर्व मे दर्ज है अपराधिक रिकार्ड

गिरफ्तार शुदा आरोपियों में कई आरोपियों के है पूर्व के आपराधिक रिकार्ड। आरोपी राजपाल से पूर्व में NIA भी कर चुकी है पूछताछ, पूर्व से राजपाल पर नांदेड में हत्या, दिल्ली के नरैना में अपहरण लूट, स्पेशल सेल दिल्ली में आर्म्स एक्ट एवं खेतिया में किडनैपिंग, मारपीट, जान से मरने की धमकी, आर्म्स एक्ट एवं एक्सटॉर्शन के प्रकरण है दर्ज। राजपाल सिंह, संदीप प्रजापति एवं हैरी बॉक्सर पर पूर्व से है 10 हजार रुपए का इनाम रखा है।

घटना के मास्टर माइंड स्थानीय

घटना के मास्टर माइंड उज्जैन का लोकेंद्र पवार और धार का सचिन पाटीदार निकले। 16 मार्च को दिलीप राठौर के घर पर बाइक सवार तीन युवकों ने चलाई थी गोली। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई ने ली थी घटना की जिम्मेदारी। दस करोड़ की रंगदारी के साथ जान से मारने की दी थी धमकी।

पड़ोसी राज्यो के है आरोपी

एसपी रविंद्र वर्मा ने स्पेशल टास्क की 6 टीम को किया सम्मानित। गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान के है सभी आरोपी।