jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : साल्याखेड़ी के पांच होनहारों का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन, गांव में खुशी की लहर! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ड्यूटी पर गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास खरगोन में अजब-गजब मामला : महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत आज का राशिफल अपडेट: मिथुन और तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत मध्य प्रदेश – 5 मई 2026 की 10 मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ डिजिटल अरेस्ट: साइबर ठगों का नया जाल, करोड़ों की ठगी सड़क हादसों पर एसडीएम राय ने दिखाई सख्ती : देर रात एसडीएम विजय राय ने उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्... हरदा : इंदौर में गरजा टिमरनी का दम, कराटे मैट पर बच्चों ने लिखी जीत की नई कहानी!

नर्मदा में रेत निकालने गए 8 मजदूरों की नाव बीच नदी में पलटीः 1 लापता , 7 लोगों को दो साहसी युवकों ने जान पर खेलकर बाहर निकाला, लापता युवक की तलाश जारी

अनिल उपाध्याय खातेगांव 

देवास जिले के खातेगांव थाना अंतर्गत राजौर में रविवार दोपहर को नर्मदा नदी में एक नाव के पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 7 लोगों को घाट पर मौजूद केवटों ने जान पर खेल कर बचाव।

जानकारी अनुसार दोपहर में बीच नर्मदा में कुछ लोगों को ले जा रही एक नाव किनारे पर बैठे कुछ नाविकों को दिखी थी। इसके बाद राजेश केवट, पंकज केवट सहित कुछ लोग अपनी नाव लेकर वहां पहुंचे। सूचना मिलने पर 7 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

नाविकों को बताया कि नाव मे 8 लोग थे। जिनमे निलेश पिता गेंदा सिंह निवासी वाल्या (सतवास) के ऊपर नाव पलट गई थी, जिससे वह नाव के नीचे ही रह गया, जिसके बाद वह आसपास कहीं नहीं दिखा। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लापता युवक की तलाश करना शुरू कर दी है।

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार निलेश पिता गेंद सिंह निवासी बाल्या सतवास, रामदास पिता छोटेलाल मिर्जापुर, रामस्वरूप पिता छोटेलाल मिर्जापुर, मुकेश पिता रामसिंह मिर्जापुर, राकेश पिता मंसाराम मिर्जापुर,बिजेश पिता चतरसिंह , राकेश पिता मंसाराम आकाश पिता कैलाश

- Install Android App -

ये सभी लोग नर्मदा नदी में से रेत निकालने वाले मजदूर जो मिर्जापुर ओर आसपास के रहने वाले । नर्मदा नदी में कई मजदूर डुबकी लगाकर अवैध रूप से रेत निकालने का काम करते हैं। रेत को नाव से किनारे लाकर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरा जाता है। जिसे अवैध रूप से बेचा भी जाता है।

    इन लोगों ने बचाई जान

  नाव के पलटने के बाद घाट पर कई लोग मौजूद थे लेकिन पंकज केवट राजेश केवट ने अपनी जान पर खेल कर नर्मदा नदी से सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया दोनों साहसी युवक की सर्वत्र प्रशंसा की जारी है।

 

Big news: नर्मदा स्नान करने गई दो महिला देवरानी और जेठानी गहरे पानी में डूब गई। तलाश जारी