jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

देश को अब रानी लक्ष्मी बाई और वीर शिवाजी की जरुरत है – सूरज ब्रम्हे ( संगठित रहोगे मजबूत रहोगे ,अलग – अलग रहोगे मजबूर रहोगे – लल्ली महाराज) 

उत्तरप्रदेश: जिस तरह आज पूरे देश में सनातनियों की आवाज हिन्दू राष्ट्र के लिए मुखर हो रहा है। देश के कोने – कोने से एक ही आवाज़ सुनाई दे रही है की भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाया जाए। साधु – सन्त, बुद्धि जीवी वर्ग हर एक की जुबान पर देश में पैदल भ्रमण कर हिन्दू राष्ट्र की आवाज़ को प्रखर करने के लिए सनातनियों को जगाया जा रहा है। इसी के चलते अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच ( नरेन्द्र मोदी विचार मंच ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे ने देश भर में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच का गठन कर देश के कोने – कोने में जाकर हिन्दू राष्ट्र की आवाज़ को जन जन तक पहुंचाकर सनातनियो को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए एकत्रित कर रहें हैं।

आज़ उत्तरप्रदेश के महोबा छोटी चन्द्रिका माता मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच ( नरेंद्र मोदी विचार मंच ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे के मुख्य आतिथ्य में तथा श्री श्री 1008 श्री लल्ली महाराज एवं श्री श्री 1008 श्री दिव्य जीवन दास महाराज जी के प्रमुख उपस्थिति में, एवं मध्यप्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री रामश्रय महाराज , उत्तरप्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री शारदा द्विवेदी , डॉक्टर निलेश दिवेदी उत्तरप्रदेश के प्रदेश महामंत्री, मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष नागा रामपाल महाराज , सुरेन्द्र परोहा जिलाध्यक्ष पन्ना के विशेष आतिथ्य मे तथा महोबा जिले के जिलाध्यक्ष शंकर गिरी महाराज की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच की बैठक का आयोजन किया गया ।

 

बैठक को संबोधित करते हुवे अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज ब्रम्हे ने कहा कि भारत हज़ारों वर्षों से सनातनियों का देश रहा है। किन्तु कुछ विनाश कारी लोगों की वजह से हमारा सनातन पर खतरा मंडरा रहा है। इसलिए हमें जात – पात को भूलकर एक रहने की अवशक्यता है।

 

- Install Android App -

क्योंकि हर प्रकार के जिहाद को आज हम हमारे देश में देख रहें हैं। जो हमारे राष्ट्र और सनातन धर्म के लिए ठीक नही है। आपने कहा की राष्ट्र और सनातन को सुरक्षित रखने के लिए हमें शादी – विवाह , जन्मदिन, बारसा आदि की पार्टियों में अब हमें गुलदस्ते या कोई और उपहार देने की जरूरत नही है बल्की अपने राष्ट्र और अपने सनातन की सुरक्षा के लिए उपहार में तलवार देने की जरूरत है। क्योंकि अब हमारे देश को रानी लक्ष्मी बाई और वीर शिवाजी जी की जरूरत है। सभी सनातनी अपने बच्चो को डांस क्लास ना पहुंचाकर मल युद्ध , तलवार बाजी, लठ चलाना आदि सिखाए ।

 

जिससे जरुरत पड़ने पर हमारे घर के बच्चे बच्चियां आत्म रक्षा कर सकें।बैठक को मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री लल्ली महाराज जी ने संबोधित करते हुवे कहा की संगठन में बहुत बड़ी ताकत होती है। सूरज ब्रम्हे जी के नेतृत्व में आज अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच पूरे देश के हर प्रांतों में काम कर रहा है। लाखों साधु – संत इस संगठन से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने का काम कर रहें हैं। आपने कहा की संगठित रहोगे तो मजबूत रहोगे और अलग – अलग रहोगे तो मजबूर रहोगे।

इसलिए सभी संगठित रहें। बैठक को डॉक्टर निलेश दिवेदी, मिडिया प्रभारी शारदा देवीदी , जिलाध्यक्ष शंकर गिरी महाराज, प्रदेश संगठन महामंत्री रामश्रय महाराज ने संबोधित किया। बैठक में बडी संख्या में उपस्थित होकर भारत देश को सनातन हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी सुरेश विश्वकर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष शंकर गिरी महाराज ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया देते हुवे बैठक समापन की घोषणा की।