jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

शादी समारोह में हत्या, पुलिस पर हमला करने वाला 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

नाहरकोला में खूनी संघर्ष के बाद फरार था आरोपी, गंजाल नदी के जंगल से चाकू सहित दबोचा

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा /शिवपुर। थाना शिवपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वैवाहिक समारोह में हत्या और पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने वाले 20 हजार के इनामी आदतन अपराधी लोकेश कीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गंजाल नदी किनारे कोलगांव के जंगलों से घेराबंदी कर पकड़ा गया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

19 अप्रैल को हुआ था खूनी संघर्ष

पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल को ग्राम नाहरकोला में सीताराम कीर के यहां विवाह कार्यक्रम था। यहां पुरानी रंजिश को लेकर जयनारायण कीर पक्ष का गांव के ही अमर सिंह कीर और उसके बेटे लोकेश कीर से विवाद हो गया। अमर सिंह ने डंडे से और लोकेश ने चाकू से दौलतराम, जयनारायण, हरीनारायण व क्षमा बाई पर हमला कर दिया। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए थे अस्पताल में इलाज के दौरान दौलतराम कीर की मौत हो गई।

पुलिस टीम पर भी किया था हमला

- Install Android App -

घटना के बाद जब पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो फरार लोकेश ने आरक्षक ओमप्रकाश जाट पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी पर हत्या के साथ पुलिस पर हमले का भी केस दर्ज किया गया।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

SP साई कृष्णा ने आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित कर टीमें गठित कीं। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर 25 अप्रैल की रात 10 बजे पुलिस ने गंजाल नदी किनारे जंगल में घेराबंदी कर 25 वर्षीय लोकेश कीर को गिरफ्तार कर लिया।

आदतन अपराधी है आरोपी

पुलिस ने बताया कि लोकेश आदतन अपराधी है। उस पर पॉक्सो एक्ट, मारपीट और धमकी के 3 मामले पहले से दर्ज हैं। मामले का दूसरा आरोपी पिता अमर सिंह कीर 22 अप्रैल को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी के.एन. रजक, उपनिरीक्षक विवेक यादव, संजीव पवार सहित साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।