जीवन सिंह शेरपुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,  पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन चलाया।

हरदा : बीते कल हरदा थाने का घेराव करते समय करणी सेना जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत सहित अन्य करणी सैनिकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। उसके बाद करणी सेना जिलाध्यक्ष सहित अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद समर्थकों सहित सर्व समाज ने रात से ही हरदा इंदौर रोड पर चक्काजाम  कर रखा था। आज प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर भी हरदा आए थे।वही प्रदेश के कई जिलों से करणी सैनिक हरदा पहुंच रहे थे। इस दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले छोड़े। वाटर कैनन से भीड़ को कंट्रोल किया गया। प्रदर्शन में शामिल करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस फोर्स जगह जगह तैनात है।

- Install Android App -

ये खबर भी पढ़े