गुजरात। प्रदेश के बनासकांठा शहर में फूड एंड ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (FDCA) ने हाल ही में एक बड़ा छापा मारा, जिसमें लगभग 5000 किलोग्राम नकली घी जब्त किया गया। इस नकली घी की कीमत लगभग 35 लाख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई बिना वैध FSSAI लाइसेंस वाले एक अवैध गोदाम पर की गई थी।
मानव के नुकसानदेह है नकली घी
रुपयो के लालच में 9 लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले व्यापारी नकली घी में अक्सर वनस्पति तेल, जानवरों की चर्बी, स्टार्च, मिनरल ऑयल या अन्य सिंथेटिक जैसे सस्ते और हानिकारक पदार्थ मिलाते है। इसके सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते है। नकली घी में मौजूद ट्रांस-फैट और अन्य हानिकारक तत्व हृदय रोगों का खतरा बढ़ा सकते हैं। नकली घी के सेवन से पेट की समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक नकली घी खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
हम कैसे करे नकली घी की पहचान
FSSAI ने नकली घी की पहचान करने के कुछ तरीके बताए हैं। असली घी की खुशबू हल्की और सुकून देने वाली होती है, जबकि नकली घी की गंध तेज और कृत्रिम लगती है। असली घी हाथ पर रगड़ने पर तुरंत पिघलता है और खुशबू छोड़ता है। असली घी पानी में डालने पर ऊपर तैरता है और कोई परत नहीं बनती। एक चम्मच घी में 2 बूंद आयोडीन डालें। अगर रंग नीला हो जाए, तो उसमें स्टार्च की मिलावट है।
साणंद से भी पकड़ा था 37 लाख का नकली घी
गुजरात में नकली घी की बिक्री पर रोक लगाने के लिए FDCA लगातार छापेमारी कर रहा है। हाल ही में, साणंद शहर में एक कंपनी के गोदाम पर छापेमारी के दौरान 37 लाख रुपये से अधिक का लगभग 6,825 किलोग्राम नकली घी जब्त किया गया था।

