jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

अजब गजब: 27 वर्षीय महिला ने एक साथ 4 बच्चों जन्म देकर, 7 बच्चो की मां बनी ! 

पहले भी जुड़वा बच्चे हुये फिर एक बेटी और 4 बच्चे तीसरी डिलेवरी परिवार मे खुशिया चौगुना 

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 महाराष्ट्र। प्रदेश के सतारा जिले के कोरेगांव तालुका में 27 वर्षीय काजल विकास खाकुर्डिया ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। काजल ने इससे पहले जुड़वा बच्चों और एक बेटी को जन्म दिया था, जिससे अब वह सात बच्चों की मां बन गई हैं।

 

क्या पूरी घटना

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार प्रसव दर्द होने पर काजल को शुक्रवार को क्रांतिसिंह नाना पाटिल सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी हुई। जिसमें तीन बेटियां और एक बेटा हुआ। चारों बच्चों का वजन 1200 से 1600 ग्राम के बीच है, जो सामान्य से कम है। वजन कम होने के कारण, चारों बच्चों को इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रखा गया है। काजल और उनके पति विकास के घर में खुशियों की बहार आ गई है।

काजल एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पति विकास गुजरात के रहने वाले हैं और पुणे में राजमिस्त्री का काम करते हैं।

 

पहले भी आए ऐसे मामले

आपरेशन के बाद डॉक्टरों ने कहा कि बच्चों के जन्म से पहले उन्हें थोड़ी चिंता थी।अब मां और बच्चे स्वस्थ है। उन्होने बताया इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब महिलाओं ने एक साथ कई बच्चों को जन्म दिया है।