jhankar
ब्रेकिंग
ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर-लगाया जुर्माना  भिंड में बम की धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में की गई सर्चिंग भोपाल के आदमपुर खंती में कचरे के पहाड़ को हटाकर बनेगा हाईवे AAP विधायक शिवपुरी से गिरफ्तार; 3 सहयोगी भी पकड़े गए, रेप मामले में थे फरार खरीफ ऋण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जावे : ,विधायक डॉ. दोगने LPG गैस बुकिंग के नए नियम, अब सिलेंडर मिलेगा 2-3 दिन बाद आसाराम के बेटे नारायण साईं ने कुटुम्ब न्यायालय में दी पेशी, पत्नी ने दायर की तलाक की याचिका संकल्प से समाधान” अभियान अंतर्गत 26 मार्च को जिला पंचायत में आयोजित होगा जिला स्तरीय शिविर  कलेक्टर का सख्त एक्शन: RI और पटवारी निलंबित, तहसीलदार को दी जबरदस्त फटकार जमना जैसानी फाउंडेशन की मांग: हरदा को बनाया जाए पृथक लोकसभा क्षेत्र

ईंधन संकट को लेकर देशभर में अफरा-तफरी का महौल, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों ने आमजन में घबराहट पैदा कर दी है। नोएडा, हैदराबाद, नागपुर सहित मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग डिब्बों और बोतलों में भी ईंधन भरवाने के लिए उमड़ पड़े, जिससे कई स्थानों पर अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म होने की स्थिति बन गई।

- Install Android App -

अनेक जगहों पर तो स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कई पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लगाने पड़े, हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह वास्तविक कमी नहीं, बल्कि अचानक बढ़ी मांग का परिणाम है। अधिकारियों के अनुसार, देश में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। यहां मध्य प्रदेश के उज्जैन, इंदौर, देवास, मंदसौर, बुरहानपुर और झाबुआ में भी यही हाल देखने को मिला। उज्जैन में तो मंगलवार रात से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जिसके चलते कई पंपों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा और स्थिति संभालने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

इस संबंध में प्रट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि अफवाह फैली है कि जल्द ही पेट्रोल पंप बंद हो सकते हैं, जिसके कारण लोग घबराहट में जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीद रहे हैं। हैदराबाद और नागपुर में भी सप्लाई सामान्य रहने के बावजूद लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही है। इसी बीच, एलपीजी गैस को लेकर भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अयोध्या, आगरा, उदयपुर और वडोदरा सहित कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई लोग सिलेंडर पाने के लिए घंटों, बल्कि रातभर इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय हालात, विशेषकर मिडिल ईस्ट तनाव के बावजूद भारत में ईंधन और एलपीजी की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है। स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक खरीदारी से बचें, ताकि सप्लाई व्यवस्था सुचारु बनी रहे।