jhankar
ब्रेकिंग
मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम

इंदौर-खंडवा रोड पर पांच जनवरी तक भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

इंदौर। ओंकारेश्वर दर्शन के लिए बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही के चलते इंदौर–खंडवा मार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। इसी वजह से शुक्रवार को करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जबकि शनिवार को भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक ट्रैफिक दर्ज किया गया। स्थिति को देखते हुए खंडवा प्रशासन ने इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब भारी वाहन खंडवा से छैगांव माखन और खरगोन होते हुए एबी रोड के जरिए इंदौर की ओर जाएंगे। यह प्रतिबंध पांच जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

दिसंबर की छुट्टियों के चलते आम दिनों की तुलना में उज्जैन और ओंकारेश्वर में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है। उज्जैन पहुंचने वाले बड़ी संख्या में पर्यटक ओंकारेश्वर भी दर्शन के लिए जा रहे हैं। वहीं इंदौर–खंडवा मार्ग पर निर्माण कार्य जारी है, जिसके कारण कई स्थानों पर यातायात को डायवर्ट किया गया है।

- Install Android App -

बार-बार बाधित हुई यातायात व्यवस्था
इसी कारण वाहनों की आवाजाही बार-बार बाधित हो रही है और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को दो घंटे का सफर तय करने में यात्रियों को करीब पांच घंटे लग गए, जबकि सिमरोल घाट से ही वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। इसके अलावा बलवाड़ा क्षेत्र में भी जाम की स्थिति बनी रही। हालात को देखते हुए खंडवा प्रशासन ने इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लागू कर दिया है।

ओंकारेश्वर जाने के लिए बदला रूट
निर्धारित समय के अनुसार सुबह छह बजे से रात दस बजे तक इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, हालांकि इंदौर की ओर से आने वाले भारी वाहनों पर फिलहाल कोई रोक नहीं लगाई गई है। ट्रैफिक जाम की स्थिति को देखते हुए इंदौर से ओंकारेश्वर जाने वाले पर्यटक वैकल्पिक मार्ग के रूप में जामगेट और मंडलेश्वर होते हुए ओंकारेश्वर पहुंच रहे हैं। इस वैकल्पिक मार्ग पर फिलहाल जाम जैसी स्थिति नहीं बनी है।