ब्रेकिंग
तीन हजार रूपये के लिए परिचित ने की हत्या! सोते समय सर पर पत्थर मारा हुई मौत आरोपी को किया गिरफ्तार ... भारत ने पाकिस्तान द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियो के अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान देने पर कड़ी आपत्त... डीजीएमओ ऑपरेशन सिंदूर पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस: भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 3... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे। हरदा: महिला सशक्त वाहिनी कक्षा की छात्रों के बीच क्रिकेट मैच संपन्न Harda newa: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे Today harda: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही: नागरिक सुरक्षा संहिता ... मध्यप्रदेश बिग न्यूज: रविवार को प्रदेश के 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट!  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 11 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे IPL 2025 Suspended: भारत-पाक टकराव के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कब से शुरू होंगे बचे मुकाबल...

इन महिलाओं को घर बनाने के लिए मिलेंगे 1.20 लाख रुपए, सूची हुई जारी Ladli Behna Awas Yojana List 2024

Ladli Behna Awas Yojana List 2024: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की गरीब महिलाओं को पक्का मकान देने के लिए लाडली बहना आवास योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को पक्का घर बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार 1.20 लाख रुपए की आर्थिक राशि का भुगतान करेगी। हालांकि, वर्तमान में सरकार ने इस योजना में अब तक महिलाओं को राशि जारी नहीं की है, लेकिन आ रही खबरों के अनुसार बहुत ही जल्द लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं को इस योजना की पहली किस्त का भुगतान किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं को पहली किस्त का भुगतान किया जाएगा, उन सभी महिलाओं के लिए एक सूची जारी की गई है। यह सूची इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे आप घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। सूची में नाम पाए जाने पर लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त की राशि प्राप्त की जा सकती है। यदि आप भी लाडली बहना आवास योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आगे बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप घर बैठे ऑनलाइन सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

लाडली बहना आवास योजना क्या है?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की गरीब महिलाओं, जिनके परिवार के पास रहने के लिए खुद का घर नहीं है, और ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, उन सभी परिवार की महिलाओं को स्वयं का घर बनाने के लिए 1.20 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करने के उद्देश्य से लाडली बहना आवास योजना को शुरू किया है। सरकार ने इस योजना के तहत लाखों महिलाओं के आवेदन फार्म जमा कर लिए हैं और अब इन महिलाओं को घर बनाने के लिए आर्थिक राशि का भुगतान किया जाएगा। सरकारी योजना में गरीब महिलाओं को किस्तों में आर्थिक राशि का भुगतान किया जाएगा।

- Install Android App -

राज्य की जिन महिलाओं ने लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत पक्का घर प्राप्त करने के लिए आवेदन फार्म जमा किया था, उन सभी महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने सूची जारी की है। सरकार द्वारा जारी की गई इस सूची में जिन महिलाओं का नाम पाया जाएगा, उन सभी महिलाओं को इस योजना की पहली किस्त का भुगतान किया जाएगा। आगे हम इस आर्टिकल में लाडली बहना आवास योजना की सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे।

Ladli Behna Awas Yojana List 2024

अगर आपने भी लाडली बहना आवास योजना के तहत पक्का घर पाने के लिए आवेदन किया था, तो आप घर बैठे ऑनलाइन सूची को देख सकते हैं। इसके लिए आपको आगे बताई जा रही प्रक्रिया का ध्यानपूर्वक पालन करना होगा।

1. सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लाडली बहना आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. जैसे ही आप इस वेबसाइट पर जाएंगे, आपको वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “Beneficiary List” का बटन दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दीजिए।
3. अब एक नए पेज में आपको सबसे पहले अपने जिले का चयन करना होगा।
4. इसके बाद आपको अपने तहसील, ग्राम पंचायत इत्यादि का चयन करके “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
5. जैसे ही आप सभी बटनों पर क्लिक करेंगे, आपके सामने “Beneficiary List” खुलकर आ जाएगी।
6. सूची में आप अपना नाम देख सकती हैं और पता कर सकती हैं कि आपको पहली किस्त का पैसा प्राप्त होगा या नहीं।

मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त में लाभार्थी महिलाओं को पक्का घर बनाने के लिए ₹30,000 की आर्थिक राशि का भुगतान करेगी। इसके बाद राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत दूसरी और तीसरी किस्त के माध्यम से महिलाओं को 1.20 लाख रुपए की आर्थिक राशि का भुगतान करेगी। इन पैसों का इस्तेमाल कर महिलाएं अपने लिए पक्के घर का निर्माण कर सकती हैं।