jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

Threatened to kill Dhirendra Shastri : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को धमकी देकर 10 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाश बिहार में पकड़ाए, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से किया था ईमेल !

Bageshwar Dham: देश के सुप्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को बीते अक्टूबर माह में जान से मारने की धमकी देने वाले बदमाशो को छतरपुर पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया है। शातिर आरोपी ने बागेश्वर धाम आश्रम के ईमेल एड्रेस पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मेल भेजा और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी और नहीं देने पर धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी थी।

- Install Android App -

बिहार के इन बदमाशो ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मेल किया था । बागेश्वर धाम के मुख्य प्रबंधन समिति के सदस्य निशांत नायक ने बमीठा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 अक्टूबर को दोपहर आश्रम के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर एक मेल आया था इस मेल में 10 लाख रुपये की मांग की गई और नहीं देने पर धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता से संज्ञान में लेकर जाँच में ले लिया, शुरूआती जाँच में ही सामने आ गया कि मामला संदिग्ध है, पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट से इसकी जाँच कराई और मेल भेजने वाले आरोपी को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर ले आई, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया ?