jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Timarni News: खनिज विभाग ने पकड़ी अवैध रेत भरी हुई ट्रेक्टर ट्राली |

टिमरनी विकासखंड के अंतर्गत क्षेत्र की छोटी बड़ी सभी नदियों से रेत बजरी का अवैध उत्खनन लगातार जारी है | प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद भी माफिया खुलेआम अवैध उत्खनन कर व्यापार कर रहे हैं । जबकि प्रशासन के द्वारा सीमाओं पर जांच चौकियां बनाई गई है जो सिर्फ दिखावा मात्र है। गाहे बगाहे पुलिस राजस्व एवं खनिज विभाग के द्वारा जरूर कार्रवाई की जा रही है। छिदगांव मेल गंजाल नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते पाए जाने पर जिला खनिज अधिकारी की टीम ने सर्चिंग के दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली अवैध रेत भरी पकड़ी जिसे थाने की अभीरक्षा में खड़ा कराया गया। जिला खनिज अधिकारी आरपी कमल ने जानकारी देते हुए बताया की ट्रैक्टर ट्राली अवैध परिवहन करते हुए जप्त की गई है वाहन मालिक संतोष पिता कन्हैया लाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।