हरदा : बीती रात टिमरनी के वार्ड क्रमांक 8 निवासी युवक नवीन पिता अशोक पटेल का बाईपास पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक नवीन को पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया था। वाहन हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल नवीन को इलाज हेतु भोपाल रेफर किया था। जहा ग्राम रेहटी के पास हुई। युवक ने दम तोड़ दिया।
परिजन शव को टिमरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए जहां पुलिस ने शव का मौका पंचनामा बनाकर पीएम कराया नगर में शोक का माहौल, मृतक नवीन माता पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार में शोक की लहर छा गई। वही माता पिता पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।