Today big news: पारिवारिक विवाद में पति पत्नी ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग
हरदा। रहटगांव थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते पति पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पति की हालत गंभीर है। जिसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।
रहटगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जाँच मे लिया। मृतिका का नाम निशा पति विष्णु तंवर उम्र 30 वर्ष एवं जिला अस्पताल मे भर्ती पति विष्णु पिता महेश तंवर उम्र 33 वर्ष है। इधर घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। वहीं दोनों परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।