jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित हंडिया : हंडिया थाने में शांति समिति की बैठक: होली व रमजान को लेकर अहम निर्णय,,, हरदा : होलिका दहन के दौरान करे उपाय होगा जीवन की परेशानियो का समाधान इजराइल का 'ब्रह्मास्त्र': आयरन बीम ने युद्ध के मैदान में पहली बार दिखाया दम, लेजर की शक्ति से हिजबुल... हरदा : ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित नेशनल हाईवे पर ट्रक ने कार को 1 किलोमीटर तक घसीटा, सुरक्षित निकले लोग महाकाल वन में शिव-पार्वती और भूत-पिशाचों संग होली; शिप्रा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

उज्जैन : 9 साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। के तहत मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। खाचरोद थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर आरोपी ने 9 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची स्कूल की छुट्टियों के चलते अपनी नानी के घर घूमने आई थी।

पुलिस के अनुसार, बच्ची अपनी दो बड़ी बहनों के साथ नानी के घर आई थी। घटना के समय नानी और दोनों बहनें छत पर बैठी थीं, जबकि बच्ची नीचे बाहर खेल रही थी। काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई तो परिजन उसे तलाशने लगे। इसी दौरान शाम करीब 5:45 बजे पड़ोस में रहने वाला रियाज खान घायल अवस्था में बच्ची को लेकर आया और दावा किया कि वह छत से गिर गई है।

- Install Android App -

MP News के मुताबिक, बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए रतलाम रेफर किया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि बच्ची के शरीर पर आई चोटें गिरने से नहीं, बल्कि किसी कठोर वस्तु से मारपीट के कारण हुई हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की और घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए।

सीएसपी आकांक्षा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी रियाज खान ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि बच्ची अक्सर अन्य बच्चों के साथ उसके घर खेलने आती थी। घटना वाले दिन बच्ची घर पर अकेली थी। आरोपी ने गलत नीयत से बच्ची के साथ अपराध करने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर उसने उसे धक्का दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को बोरी में डालकर कपड़े धोने वाली मोगरी से बुरी तरह पीटा।

आरोपी ने बच्ची को मृत समझकर छोड़ दिया था, लेकिन सांसें चलती देख वह खुद ही उसे डॉक्टर के पास ले गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। MP News के अनुसार, यह मामला पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर रहा है।