jhankar
ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू ग्वालियर में आधी रात को बेकाबू कार दो मंजिला मकान में घुसी, एक की मौत, तीन घायल, 125 किमी की रफ्तार ... भगवान वेंकटेश की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

विधायक गोलू शुक्‍ला के बेटे की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए

इंदौर।  भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे अंजनिश शुक्ला की शादी इन दिनों सोशल मीडिया और इंटरनेट मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। शादी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद जहां एक तरफ इसके भव्य आयोजन और धार्मिक स्वरूप की सराहना हो रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ पहलुओं को लेकर सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं।

खजराना गणेश मंदिर में की वरमाला की रस्‍म
वायरल हो रहे एक वीडियो में अंजनिश शुक्ला और उनकी पत्नी को प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह के भीतर वरमाला की रस्म निभाते देखा जा सकता है। यह वही गर्भगृह है, जहां आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहता है। ऐसे में मंदिर परिसर के सबसे पवित्र स्थान पर विवाह रस्म होने को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं कि जब सामान्य भक्तों को वहां जाने की अनुमति नहीं मिलती, तो यह विशेष व्यवस्था किस आधार पर की गई।

- Install Android App -

मामले पर मंदिर प्रशासन और समर्थकों की ओर से सफाई भी सामने आई है। उनका कहना है कि यह आयोजन पूरी तरह धार्मिक भावनाओं और परंपराओं के अनुरूप किया गया था और इसमें किसी प्रकार का नियम उल्लंघन नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर, शादी के भव्य स्तर को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है।

शादी में दिखी हाइ-प्रोफाइल लोगों की मौजूदगी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शादी स्थल की भव्य साज-सज्जा, बड़ी संख्या में मेहमान और कई हाइ-प्रोफाइल लोगों की मौजूदगी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पूरे समारोह को धार्मिक थीम पर सजाया गया था। वेन्यू में हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाएं लगाई गई थीं और मुख्य मंच पर भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसके सामने वरमाला की रस्म संपन्न हुई।