jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

Ujjain News : महाकाल मंदिर के शिखर पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शनो के लिए उमड़ा जनसैलाब,साल में एक बार ही दर्शन होते है

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन। नागपंचमी पर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के शिखर पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट एक साल बाद रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि 12 बजे खोले गए। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीतगिरी महाराज के सानिध्य में शासकीय अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की ओर से भगवान नागचंद्रेश्वर की पूजाअर्चना की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने नगर निगम सीमा में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए नागपंचमी (21 अगस्त) की छुट्टी घोषित की है।

- Install Android App -

सोमवार रात 12 बजे तक  दर्शन 

पट खुलने और पूजा के बाद आम दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया जो आज रात 12 बजे तक चलेगा। भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए भक्तों में अपार उत्साह नजर आ रहा है। रात से ही हजारों भक्त दर्शन की कतार में लग गए थे । प्रशासन का दावा है कि बेहतर इंतजाम व निरंतर चलायमान व्यवस्था से भक्तों को कतार में लगने के बाद एक घंटे में नागचंद्रेश्वर के दर्शन कराए जा रहे हैं।