jhankar
ब्रेकिंग
MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया आज नवरात्रि का तीसरा दिन - संकटहरणी माँ चंद्रघंटा की होती आराधना हूती हमलों के बाद अलर्ट पर सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस MBS की सुरक्षा बढ़ी CJP Protest: जंतर-मंतर पर घुसने की कोशिश में सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस क... भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 10 घायल

Ujjain News: महाकांल मंदिर में कांच तोड़ने पर जीतू पटवारी के समर्थकों पर केस दर्ज !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रवेश को लेकर धक्का-मुक्की की। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और मंदिर की व्यवस्था को अवहेलना करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगाड़ा गेट से नंदी हाल में घुसने का प्रयास किया। उनकी इस धक्का-मुक्की में महाकाल मंदिर के गेट का कांच टूट गया। इस मामले में मंदिर प्रबंधन समिति ने महाकाल पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है।

- Install Android App -

मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि जीतू पटवारी के अलावा कुछ लोगों को दर्शन की विशेष अनुमति दी गई थी | उनके साथ कार्यकर्ताओं के आने का अनुमान भी था। इसे देखते हुए श्री महाकाल महालोक वीआइपी गेट, काला गेट तथा नगाड़ा गेट पर भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त बल सुरक्षा बल तैनात किया गया था। इसमें पुलिस और मंदिर समिति के गार्ड शामिल थे। सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को भीतर प्रवेश करने से रोका | बावजूद इसके कुछ लोग नगाड़ा गेट तक पहुंच गए। इन लोगों ने गेट को पार करके नंदी हाल में प्रवेश करने का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें रोका। इस दौरान धक्का-मुक्की में गेट का कांच फूट गया। इस मामले में अनुशासनहीनता की जांच के लिए वीडियो फुटेज देखा जा रहा है। महाकाल मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इसलिए महाकाल मंदिर थाने में दोषियों के विरुद्ध एफआइआर कराई गई है।