jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Ujjain News: महाकाल मंदिर के पास की मीट की दुकानों पर की गई कार्यवाही !

मीट की दुकानें खुले में और धार्मिक स्थलों से 100 मीटर की सीमा के भीतर संचालित नहीं होंगी |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन : नव निर्वाचित सीएम मोहन यादव पदभार ग्रहण करते आदेशित किया कि खुले में अवैध रुप से बिक रहे मांस की दुकानों पर त्वरित कार्यवाही की जाए। सरकार के निर्देश पर शहर के नागझिरी क्षेत्र में बिना अनुमति अवैध रुप से संचालित मांस की दुकानों पर कार्रवाई की गई। राजस्व, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीमें शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई करने में दिन भर जुटी हैं।

- Install Android App -

कार्यवाही से पूर्व इस संबंध मे लोगो को जानकारी दे दी गई थी। अधिकारी ने आगे कहा कि खुले में मांस बेचने वाली लगभग 10 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई और सड़क किनारे स्थित कुछ दुकानों को भी निगम ने ध्वस्त किया। नए सीएम मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से ही चुन कर आते हैं।

उज्जैन नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राधेश्याम मंडलोई ने बताया कि सरकार के निर्देश पर शहर के नागझिरी क्षेत्र में बिना अनुमति चल रही मांस की दुकानों पर यह कार्रवाई की गई। सड़क किनारे स्थित कुछ दुकानों को भी निगम ने ध्वस्त किया। निगम ने मौके से सामग्री भी जब्त कर ली। इस बीच अधिकारियों की एक टीम ने शहर के तोपखाना क्षेत्र और महाकालेश्वर मंदिर के पास बेगम बाग क्षेत्र में मांस की दुकानों के दुकानदारों को सतर्क किया और उन्हें चेतावनी दी।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा, ‘मध्य प्रदेश सरकार’ ने आदेश जारी किया है कि मीट की दुकानें खुले में नहीं चलनी चाहिए। इसके लिए कांच की शीट या कोई पारदर्शी शीट होनी चाहिए और ऐसी दुकानें धार्मिक स्थलों से 100 मीटर की सीमा के भीतर संचालित नहीं होंगी।