jhankar
ब्रेकिंग
भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

Mp News: CMO के फर्जी हस्ताक्षर से निकले आदेश पर R.I. को किया जबाब तलब !

 24 घंटे के भीतर जवाब नहीं देने पर एक पक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 टीकमगढ़ : नगर पालिका परिषद में राजस्व निरीक्षक द्वारा सीएमओ का फर्जी हस्ताक्षर किया गया था। इस बात की जानकारी मिलने पर मामले में छानबीन और जांच पड़ताल हुई। जिसमें पूरा आदेश फर्जी पाया गया, जिसके बाद सीएमओ गीता मांझी ने 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तय सीमा समय में जवाब नहीं देने पर एक पक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।

इस मामले का खुलासा विजय वाल्मीकि को आदेश प्राप्त होने पर हुआ, जिसके बाद उन्होंने सीएमओ गीता मांझी से पूछताछ की। इस पर सीएमओ ने इसे इंकार कर दिया, और बाद में पता चला कि यह आदेश पूरी तरह से फर्जी है। इस आदेश में कर्मचारी विजय वाल्मीकि को काम के साथ अहमद खान के स्थान पर प्रभारी हवलदार के काम करने का भी निर्देश था। अगर वह निलंबित नहीं होते, तो उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

नोटिस में सीएमओ ने यह भी कहा है कि फर्जी हस्ताक्षर बनाना किसी भी दस्तावेज या साक्ष्य को धोखे से बदलना और अनधिकृत तरीके से दूसरे की पहचान या हस्ताक्षर का इस्तेमाल करना कानूनी दृष्टिकोण से गंभीर अपराध माना जाता है, और इसमें कठिन दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है।