jhankar
ब्रेकिंग
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना? भरोसे की डोर टूटी: पति ने पत्नी पर लगाए खाते से 52 लाख रुपए निकालने के आरोप

Ujjain News: मुंबई की महिला डॉक्टर को एमपी के आदिल ने प्रेम जाल में फंसाया, फेसबुक पर की दोस्ती फिर किया दुष्कर्म, शादी से किया इंकार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन : मुंबई निवासी महिला चिकित्सक से जिले के नागदा जंक्शन के पाल्यारोड निवासी आदिल पुत्र रफीक खान ने फेसबुक पर दोस्ती की। इसके परिणामस्वरूप, महिला को आरोपित ने नागदा बुलाया। शादी के बहाने कन्याशाला चौराहे स्थित राज पैलेस में रुकवाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद यह सिलसिला लगतार चलता रहा इसके परिणामस्वरूप, महिला दो बार गर्भवती हुई | नागदा मंडी थाना प्रभारी नलिन बुधौलिया ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और भ्रूण हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया। मुंबई निवासी पीड़िता पिछले एक वर्ष से पुलिस थाने के चक्कर लगा रही थी और पूर्व थाना प्रभारी ने मामला मुंबई का बताकर पल्ला झाड़ लिया था। पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की और लगातार आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने का प्रयास किया। आखिरकार पुलिस को प्रकरण दर्ज करना पड़ा।