मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उमरिया।सुबह सुबह युवती घर से निस्तार के लिए खेत की और जा रही एक युवती को किसी महिला ने पीछे से पकड़कर जहर खिला दिया घर आकर युवती बेहोश हो गई।
घटना जिले के कोतवाली थाना ग्राम लोढ़ा की है। जहां घटना की जानकारी लगते ही स्वजनों ने बेहोश अवस्था में युवती को 108 की मदद से अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि युवती के माता.पिता सुबह 5 बजे महुआ बीनने गए थे। कुछ समय बाद जब वो वापस आए तो अपने घर के सामने भीड़ दिखी। अंदर जाकर देखा की उनकी बेटी बेहोश है। उन्होने तत्काल 108 मदद से युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। पिता ने बताया कि उनकी बेटी निस्तार के लिए खेत पर गई थी। इसी दौरान पीछे से गांव की कोई महिला आई और उसने युवती को पकड़ लिया। इसके बाद उसने युवती के मुंह में कोई चीज जबरन डाल दी। किसी तरह युवती घर पहुंची और बेहोश हो गई।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)