jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

UP में का बा : नोटिस मिलने पर नेहा सिंह राठौर ने सरकार पर कसा तंज, बोलीं- मिर्ची लग जाती है तो मैं क्या करूं…

लखनऊ। लोकप्रिय भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इस पर नेहा सिंह ने कहा कि मैंने कानपुर में मां-बेटी की मौत को लेकर ‘यूपी में का बा-2’ का गाना गया था, जिसे लेकर यह नोटिस मिला है।

नेहा सिंह राठौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी शादी को महज 8 महीने ही हुए हैं और घर पर पुलिस आ गई। मेरे ससुर भी हैरान थे कि आखिर ऐसा क्या हो गया है, जिसे लेकर पुलिस आई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को रात 8 बजे पुलिस यूपी के आंबेडकरनगर जिले में स्थित मेरे पति के घर पहुंची थी और नोटिस थमाया। इस नोटिस में तीन दिन के अंदर गाने को लेकर जवाब देने को कहा गया है। नोटिस में जवाब न मिलने पर कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही गई है।

- Install Android App -

नेहा सिंह राठौर ने यह भी कहा कि मैं इस मामले में रुकूंगी नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस तरह के जटिल सवाल पूछे हैं कि मैं हां या ना कुछ भी कहूं तो फंसने का डर है। नेहा सिंह राठौर ने कहा कि सवाल में ऐसे जटिल सवाल पूछे गए हैं, जैसे- आपने गाना गया था या नहीं? आप लोक गीत गाती हैं या नहीं? उन्होंने कहा कि मैंने अपने वकील से इस संबंध में राय मांगी है। उनकी सलाह पर ही जवाब दिया जाएगा।

इसके साथ ही यूपी सरकार पर भी तंज कसते हुए नेहा राठौर ने कहा कि मैंने रुकने वाली तो नहीं हूं। उन्होंने कहा कि जिससे सरकार होती है, उससे ही सवाल पूछे जाते हैं। फिलहाल यूपी में भाजपा की सरकार है। इसलिए सवाल उनसे ही पूछे जा रहे हैं। यदि उनको मेरे गीतों के जरिए उठाए गए सवालों से मिर्ची लग जाती है तो मैं क्या करूं। उन्होंने कहा कि ‘यूपी में का बा’ का पहला सीजन भी जब मैंने गाया था तो कई सांसद मेरे खिलाफ उतर आए थे।