jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में आतंकी साजिश का अपडेट

FlyDubai Cockpit Attack full story

 ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी की पहचान

MakdaiExpress24

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में भारतीय कैप्टन पर जानलेवा हमला कर प्लेन क्रैश करने की कोशिश का मामला अब आतंकी साजिश के रूप में सामने आया है। इस हमले के आरोपी को-पायलट की पहचान ओमान के हमाम अल-हमामी (Hamam Al-Hammami) के रूप में हुई है।

क्या हुआ था फ्लाइट में.. ?

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की बोइंग 737 MAX 8 फ्लाइट दुबई से 174 यात्रियों को लेकर तेल अवीव जा रही थी। उड़ान के दौरान को-पायलट ने कॉकपिट के अंदर ही भारतीय कैप्टन *स्मित मच्छर (Smit Machchhar)* पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद प्लेन 34,000 फीट से सीधे 17,000 फीट से ज्यादा नीचे आ गया और इमरजेंसी सिग्नल भेजा गया।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हिम्मत दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने मिलकर आरोपी को-पायलट को काबू किया। फ्लाइट में मौजूद दूसरे पायलटों ने कंट्रोल संभाला और प्लेन को सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड कराया गया। बाद में आरोपी को सऊदी से UAE लाया गया और वह अब जांच में सहयोग कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक उसने कबूल किया है कि उसका इरादा प्लेन को इजरायल में क्रैश कराने का था ।

कौन है हमाम अल-हमामी….? पहले से था बैन

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी 29 साल का है, जिसका जन्म UAE में हुआ है, पिता ओमानी और मां सीरियन मूल की है।

उसका लिंक्डइन प्रोफाइल बताता है कि उसने 7 साल तक ओमान एयर में काम किया और फरवरी 2025 में नौकरी छोड़ी। बाद में वह रॉयल एयर मोरक्को में भी रहा। वह फ्लाईदुबई में पिछले 8 महीनों से काम कर रहा था।

- Install Android App -

कट्टरपंथी विचारों के कारण बैन

The Wall Street Journal और CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान एयर में ट्रेनिंग के दौरान 2024 में उसके पास से चरमपंथी सामग्री मिली थी। इसके बाद उसे फ्लाइंग से बैन कर एडमिनिस्ट्रेटिव रोल में डाल दिया गया था। अल अरबिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि वह सीरिया में रहा था जहाँ वह चरमपंथी विचारों के संपर्क में आया।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने गंभीर अलर्ट के बावजूद उसे फ्लाई दुबई ने बिना पूरी वेरिफिकेशन के कैसे हायर कर लिया।

UAE और भारत की प्रतिक्रिया

UAE के सीनियर अधिकारी डॉ. अनवर गर्गश ने इसे गंभीर आतंकी घटना बताते हुए कहा कि भारतीय पायलट स्मित मच्छर हर तरह की तारीफ के हकदार हैं जिन्होंने मुश्किल हालात में साहस दिखाया।

कांग्रेस नेताओ ने किया ट्वीट

भारत में भी कैप्टन की बहादुरी की चर्चा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता शशि थरूर ने कैप्टन स्मित मच्छर को सलाम किया है। थरूर ने कहा कि कैप्टन ने 174 लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली।

इजराइल ने की तारीफ

इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने भी स्मित मच्छार की बहादूरी की तारीफ की साथ ही कहा कि घटना के आरोपी का इस्लामिक कट्टरपंथ में ब्रेनवॉश हुआ था और जांच की जा रही है कि क्या उसे किसी ने भेजा था।

फ्लाई दुबई मैनेजमेंट ने फिलहाल तेल अवीव के लिए सभी उड़ानें रोक दी हैं और UAE के अटॉर्नी जनरल ने जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई है।