jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

Urfi Javed ने 10 डिग्री की हाड़ कंपाती ठंड में पहनी इतनी छोटी ड्रेस, अब लोग कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट

नई दिल्ली।  उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस के चलते मीडिया सेंसेशन बन चुकीं हैं। हर रोज किसी न किसी नई ड्रेस में फोटो और वीडियो पोस्ट करने के बाद उर्फी खबरों में छा जाती हैं। आप उर्फी को पसंद करते हो या नापसंद, पर सोशल मीडिया पर उन्हें इग्नोर नहीं कर सकते। उर्फी जहां भी जाती हैं, सभी की नजरें उनकी हॉटनेस पर ही टिक जाती हैं। फैंस को भी उनके लेटेस्ट लुक का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में उर्फी ने अपनी तस्वीर शेयर की है, जो एक खास वजह से सोशल मीडिया पर काफी वायल हो रही है।

यहां देखें उर्फी जावेद की तस्वीर…

- Install Android App -

उर्फी जावेद ने एक बार फिर से अपना न्यू हॉट लुक शेयर किया है, जिसे देखकर उनके चाहने वालों की धड़कने बढ़ गईं हैं। उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक बैकलेस ड्रेस पहने अपनी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा 10 डिग्री सेल्सियस। मतलब उर्फी ने बैकलेस और छोटी सा ड्रेस इतनी सर्दी में पहनी। 10 डिग्री में लोग घर से बाहर निकलने से पहले सोचते हैं, निकते भी हैं तो खूब सारे गर्म कपड़े पहनकर। ऐसे में उर्फी बड़े आराम से छोटी सी ड्रेस में घूम रहीं हैं। देखने वाले दांतों तले अपनी उंगलियां दबा रहे हैं।

हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने बोल्ड फोटोशूट की फोटोज शेयर की। इन तस्वीरों में हमेशा की तरह ही उर्फी काफी हॉट नजर आईं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उर्फी ब्लैक कलर के आउट​फिट में हैं। वहीं उनकी ये वनपीस ड्रेस बैक से पूरी खुली हुई है। बस पीछे से एक डोरी के सहारे ये ड्रेस बंधी हुई है। इस ड्रेस के साथ उर्फी ने बालों में जूड़ा बनाया हुआ है। वहीं इसके साथ उन्होंने बेहद ही खूबसूरत सी पिंक कलर की ज्वैलरी पहनी हुई है जो उनके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। वहीं आप देख सकते हैं कि साइड पोज देते हुए उर्फी की कमर के ऊपर बना हुआ फैदर टैटू साफ कैमरे में कैद हो रहा है।