jhankar
ब्रेकिंग
आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की...

वंदे भारत में बड़ा बदलाव: 8 की जगह अब 16 कोच, 7 अगस्त से नया रूप

ओडिशा। भारतीय रेलवे ने पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस में कोचों की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया है। अभी तक यह ट्रेन 8 कोच के साथ संचालित हो रही थी, लेकिन 7 अगस्त से यह 16 कोच के साथ चलेगी। इससे यात्रियों को प्रतीक्षा सूची की परेशानी से राहत मिलेगी और ट्रेन की क्षमता में भारी इजाफा होगा।

रेलवे ने जानकारी दी है कि अतिरिक्त 8 कोच सभी AC चेयर कार होंगे। अपग्रेड के बाद ट्रेन में कुल 12 एसी चेयर कार, 2 एग्जीक्यूटिव चेयर कार और 2 क्रू चेयर कार शामिल होंगे।

क्यों लिया गया फैसला?

पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेन की क्षमता 110% से भी अधिक तक भर रही है। ट्रेन संख्या 20836 (पुरी-राउरकेला) में औसत 112.76% और ट्रेन संख्या 20835 (राउरकेला-पुरी) में 127% यात्री भार रिकॉर्ड किया गया है। यात्रियों, पर्यटकों और व्यवसायियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने यह बड़ा निर्णय लिया है।

- Install Android App -

स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं

इस ट्रेन का स्टॉपेज पहले की तरह ही रहेगा—खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, तालचेर रोड, अनुगुल, रेढ़खोल, संबलपुर सिटी और झारसुगुड़ा जंक्शन पर इसका हॉल्ट होगा।

टाइमिंग और रूट

यह वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी से सुबह 5 बजे और राउरकेला से दोपहर 2:10 बजे प्रस्थान करती है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़ बाकी सभी दिन चलती है। पूरी और राउरकेला के बीच कुल 505 किमी की दूरी यह ट्रेन महज 7.5 घंटे में तय करती है।