jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

जिले के शासकीय प्राथमिक स्कूलों हेतु प्रारम्भ होने जा रहा है ‘विद्या आसन’ अभियान

शिक्षा के क्षेत्र में कलेक्टर के अभिनव प्रयास
अब विद्यार्थियों को पढ़ने के लिये नहीं बैठना पड़ेगा टाट पट्टी पर
हरदा :  कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के अभिनव प्रयासों से हरदा जिले के शासकीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा के स्तर और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शीघ्र ही ‘विद्या आसन‘ अभियान का प्रारम्भ किया जा रहा है। इस नवाचारी पहल के माध्यम से जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए जनसहयोग से बेंचेस उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

- Install Android App -

कलेक्टर ने बताया कि अभियान का लक्ष्य जिले के उन सभी प्राथमिक स्कूलों को कवर करना जहाँ छात्र वर्तमान में टाट-पट्टी या जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह अभियान पूर्णतः जनसहयोग, स्वैच्छिक दान, प्रबुद्ध नागरिकों और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से संचालित किया जाएगा। स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध होने से न केवल बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि उनकी सीखने की दक्षता और स्कूल आने के प्रति उत्साह में भी वृद्धि होगी।
जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने जिले के दानदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कॉर्पाेरेट संस्थाओं से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में अपनी स्वेच्छा से योगदान दें। ‘विद्या आसन’ अभियान का मूल मंत्र शिक्षा के मंदिर में हर बच्चे को सम्मानजनक और आरामदायक बैठक व्यवस्था प्रदान करना है। इस अभियान से जुड़ने हेतु विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा केंद्र हरदा से संपर्क कर सकते हैं।