jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए किया जागरूक

हरदा : प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा में बुधवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ संगीता बिले के मार्गदर्शन में जल संरक्षण तथा शुध्द पेयजल उपलब्धता हेतु विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। अभियान के तहत महाविद्यालय में प्राचार्य, प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों द्वारा पक्षियों हेतु सकोरे लगाये गये तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए शुद्ध पेयजल के प्याऊ की व्यवस्था की गयी।

- Install Android App -

इस अभियान में विद्यार्थियों ने ‘‘जल ही जीवन है’’ के महत्व को समझते हुए जल संरक्षण हेतु सभी को प्रेरित करने हेतु भाषण प्रस्तुत किये तथा गीत और स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। इस जागरुकता अभियान में छात्रा इकाई की नोडल अधिकारी सुश्री मनीषा चौहान ने विद्यार्थियों को जल बचाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान महाविद्यालय से डॉ. राकेश सिंह परस्ते, डॉ देवेंद्र कुमार रोडगे, श्री रामदयाल मकवाना, सुश्री रीना मालवीय, श्री अजय कुमार बिलारे, डॉ. आशा गायकवाड, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. शिवानी बर्मन, डॉ. रविंद्र कुमार सोनपुरे, डॉ. मोहन लाल सूर्यवंशी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।