एसडीएम विजय राय के निर्देशों का उल्लंघन, : डीजे संचालकों पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई खुलेआम चल रहे हैं शहर में
केके यदुवंशी
सिवनी मालवा। डीजे संचालक एसडीएम के निर्देशों को नजर अंदाज कर रहे हैं। एसडीएम ने छात्र छात्राओं की परीक्षा के मद्देनजर डीजे में चार बक्से बजाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद खुलेआम डीजे बजाया जा रहा है।
इससे न केवल ध्वनि प्रदूषण हो रहा है, बल्कि लोगों को भी परेशानी हो रही है। पुलिस डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती और ना ही उनके वाहन और साउंड सिस्टम जब्त करती है जिससे डीजे संचालक के हौसले बुलंद है।
एसडीएम विजय राय ने डीजे संचालकों को सख्त निर्देश दिए थे कि वे सिर्फ 4 साउंड बॉक्स का ही उपयोग करेंगे और फोग लाइट नहीं लगाएं। हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए बैठक में यह निर्देश दिए थे।
एसडीएम विजय राय ने बैठक में कहा था कि, हम शहर के लोगों के स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता देंगे अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी लेकिन उसके बाद भी डीजे वाले नहीं मान रहे हैं।
यह निर्देश बच्चों की परीक्षा और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया था आपको बता दें कि एसडीएम विजय राय को
लगातार शिकायत डीजे की तेज आवाज को लेकर ज्ञापन और समाचार पत्रों से मिल रही थी। इसके बाद शहर के डीजे संचालकों की एक बैठक बुलाई गई थी।
एसडीएम विजय राय ने बताया कि डीजे संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद उल्लंघन अगर जारी है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और डीजे वाहन जब्त किए जाएंगे। वही पुलिस ने भी स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

