jhankar
ब्रेकिंग
SDM विजय राय ने कमर कस ली : नरवाई जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी हरदा : जिले में अग्नि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए हरदा : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित हरदा : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन हरदा : कलेक्टर व एसपी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया Big news : किसान की न्याय की मांग, मुख्यमंत्री निवास के लिए पैदल यात्रा शुरू हरदा में लंच के नाम पर बैंक में हो जाते हैं दरवाज़े बन्द, ग्राहक बाहर खड़े रहने पर होते हैं मजबूर । ल... दो गर्लफ्रेंड छोड़कर भागा नाइजीरिया, मिलने आया तो पुलिस ने पकड़कर डिपोर्ट किया जबलपुर जिला अदालत के बाहर जोरदार धमाका, चारों तरफ मची अफरा-तफरी मध्य प्रदेश में 2 दिन तेज गर्मी, 18-19 मार्च को बारिश, ग्रीन नेट से धूप से बचाव

Weather Alert : इन राज्यों में होगी 2 दिन आफतभरी बारिश, जानें आपके शहर का मौसम

Weather Alert : भारत के ज्यादातर हिस्सों में लगातार बादल छाए रहने से जगह-जगह बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान काफी नीचे लुढ़क गया। दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में सुबह से बादलों की लुकाछिपी का दौर जारी रहा, जिससे उमस भरी गर्मी से भी कुछ राहत रही। पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में सुबह बारिश होने से तापमान काफी नीचे लुढ़क गया, जिससे हर कोई काफी परेशान होता नजर आया।

Weather Alert

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में हर सुबह और दोपहर बारिश होने से जगह-जगह किच-किच हो गई। इतना ही नहीं यहां सड़कों पर पानी भरने से लोगों का जीना हराम हो गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बादलों की गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

- Install Android App -

आईएमडी के मुताबिक देश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। बिहार, झारखंड और सब हिमालयी में बिजली की चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी बिजली की गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों, दक्षिणी गुजरात, कोंकण के तमाम हिस्सों में भी बिजली की चमक और गरज का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, 25 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, दक्षिणी इंटीरियर कर्नाटक और तमिलनाडु में झमाझम बारिश का दौर जारी रह सकते है। तेलंगाना, दक्षिणी इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु में भी भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। इससे जगह-जगह बारिश का दौर जारी रह सकता है।

इन हिस्सों में भी होगी तेज बारिश

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली से सटे हरियाणा, पंजाब में आगामी 12 घंटे तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद जताई है। इसके अलावा पश्चिमी भारत में कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में बारिश लोगों की आफत बन सकती है। इसके साथ ही गुजरात में 28 सितंबर तक भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है।