jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

MP में बदला मौसम : इंदौर, उज्जैन, सागर-शाजापुर में झमाझम, 20 जिलों में हेवी रेन का यलो अलर्ट

भोपाल। प्रदेश से मानसून की विदाई के बावजूद मौसम मेहरबान हो रहा है। जहां शनिवार रात शहर में बूंदाबांदी हुई, वहीं रविवार सुबह जोरदार बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया है। शनिवार को उज्जैन, सागर, शाजापुर और छिंदवाड़ा में तेज बारिश हुई। प्रदेश के कई इलाकों में रविवार को भी तेज बारिश की संभावना है। पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक डिप्रेशन (अवदाब) एक्टिव है। जिसका असर आने वाले 4 दिन तक मध्यप्रदेश में देखने को मिलेगा। भोपाल में शनिवार सुबह से बादल छाए हुए रहे। वहीं, धुंध का असर भी है। इस वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई है।

आज इन जिलों में बदला रहेगा मौसम : मौसम विभाग ने रविवार को भोपाल, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट रही।

- Install Android App -

26, 27 और 28 अक्टूबर को भी बारिश के आसार : मौसम विभाग के अनुसार, 26, 27 और 28 अक्टूबर को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में हल्की बारिश के आसार है। कुछ जिलों में दिनभर बाद छाए रहे।

रात के पारे में बढ़ोतरी, दिन में भी तापमान बढ़ा : प्रदेश में पिछले कुछ दिन से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। खासकर रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन अब तापमान बढ़ गया है। छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया, भोपाल, बैतूल, गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, पचमढ़ी, रतलाम, उज्जैन में रात का तापमान 20 डिग्री से ज्यादा है। वहीं, दिन में पारा 34 डिग्री तक पहुंच गया है।