jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

मध्य प्रदेश में वेदर सिस्टम एक्टिव, 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों का मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मोंथा चक्रवात और एक साथ 3 वेदर सिस्टम एक्टिव होने के कारण कई जिलों में बारिश का दौर भी जारी है। प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कई जिलों में ठंड लगने लगी है।

- Install Android App -

MP में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के 11 जिलों मे बूंदाबांदी और मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, बुरहानपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बाकी जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रदेश मे 3 वेदर सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में तीन वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। अलग-अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है। यही वजह है कि प्रदेश में बादल छाए हुए हैं. साथ ही रुक-रुककर बारिश भी हो रही है। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।