jhankar
ब्रेकिंग
सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी निराश्रित गोवंश शिफ्टिंग की रोज होगी मॉनिटरिंग मध्यप्रदेश में बारिश हुई असमान रेलवे स्टेशन पर अचानक बिगड़ी तबीयत, व्यक्ति की मौत 🐍 तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया अजगर, घायल होने के बाद मौत 🚜 किसानों की 19 मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का हुंकार खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू

WhatsApp पर आ गया नया कम्युनिटी फीचर, जानिए यूजर्स के लिए कितना होगा मददगार

WhatsApp New Feature : वॉट्सएप ने कम्युनिटी फीचर की आधिकारिक घोषणा की दी है। यह इंस्टेंट मैसेजिंग के ग्रुप फीचर का विस्तार है। नए कम्युनिटी फीचर को कुछ महीने पहले वेब के बीटा वर्जन पर देखा गया था। अब मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस फीचर को कब यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। आइए जानते हैं वॉट्सएप का कम्युनिटी फीचर और इसके फायदे क्या हैं।

वॉट्सएप का कम्युनिटी फीचर

कम्युनिटी फीचर का फायदा यह है कि आप 10 ग्रुप को मिलाकर एक कम्युनिटी बना सकेंगे। एक कम्युनिटी के जरिए सभी ग्रुप में किसी मैसेज को एक साथ भेज सकेंगे। वॉट्सएप का कम्युनिटी फीचर स्कूल, कॉलेज और संस्था के लिए काफी मददगार होगा। सभी का एक डिस्क्रिप्शन होगा। जिसे सभी यूजर्स देख पाएंगे।

फोन नंबर नहीं देख सकेंगे

- Install Android App -

नए फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कम्युनिटी में जुड़े सदस्य ग्रुप के अन्य मेंबर्स के फोन नंबर नहीं देख सकेंगे। हालांकि एडमिन के पास अधिकार होगा। वह कम्युनिटी का पूरा कंट्रोल करेगा।

कम्युनिटी का होगा एक एडमिन

वॉट्सएप ग्रुप की तरह कम्युनिटी का एक एडमि होगा। जो तय करेगा कि ग्रुप में कौन मैसेज करेगा और कौन नहीं। अगर कोई मेंबर कम्युनिटी को छोड़ता है। तब वह कम्युनिटी के साथ लिंक अन्य ग्रुप को नहीं देख पाएगा। इस फीचर का काम कई तरह के ग्रुप को एक साथ लाने का है।

ग्रुप्स को मैनेज करना होगा आसान

कम्युनिटी फीचर से ग्रुप्स को मैनेज करना आसान होगा। यह फीचर ब्रॉडकास्ट जैसा होगा। यूजर्स के पास रिपोर्ट करने और छोड़ने का विकल्प होगा। यह पूरी तरह से एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड होगा।