jhankar
ब्रेकिंग
देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला: IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट छीपाबड़ थाना : गांव के पास चल रहा था जुआ का खेल, पुलिस को देखकर भागे जुआरी, एक पुलिस कर्मी ने खेत मे... पुलिस की जुआ रेड, 92 हजार 300 रुपये मोबाइल जब्त, पांच आरोपी फरार Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ग्वालियर में ओलावृष्टि का कहर, बाइक-कारों के शीशे चकनाचूर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्राले से टकराई तेज रफ्तार कार, बैतूल-वर्धा के दो युवकों ने गंवाई जान 93 में से 92 छात्र फेल: सांदीपनि स्कूल का चौंकाने वाला रिजल्ट, प्रबंधन पर उठे सवाल भोपाल में फर्जी अस्पतालों के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, CMHO के निलंबन की मांग महू में कुत्ते का आतंक, CCTV में कैद हमला; 5 लोग घायल 972 करोड़ के टेंडर की डायल 112 गाड़ियां बनी खटारा, कुछ महीनों में ही हालत खराब

MP News : शिक्षक ने फोन पर की अश्लील बात, छात्रा ने लगाया आरोप, थाने में मामला दर्ज

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सेंधवा : शहर की छात्रा ने अपने परिजनों के साथ थाने में पहुंच कर शिक्षक के खिलाफ फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप लगातें हुए शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी छात्रा CM Rice स्कूल में कक्षा 12 वी की छात्रा है। छात्रा ने थानें में शिकायत दर्ज कराई कि स्कूल के Biology के शिक्षक भावीलाल ने उसे फोन पर आपत्तिजनक बातें कही है | बार-बार कहीं पर घूमने चलने के लिए फोन करते हैं। फोन पर होने वाली बातों की जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी। गुरुवार को स्वजन छात्रा के साथ स्कूल पहुंचे।

- Install Android App -

स्कूल पहुंचकर स्वजनों ने प्राचार्य से इस संबंध में शिकायत की। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर दोपहर में थाने में पहुंचे लेकिन महिला सब इंस्पेक्टर न होने से मामला दर्ज नही हुआ। थाना प्रभारी सौरभ बाथम ने बताया कि दोपहर में छात्रा व उसके स्वजन शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पर आए लेकिन महिला सब इंस्पेक्टर न होने की चलते देर शाम को रिपोर्ट दर्ज की गई। पानसेमल से महिला सब इंस्पेक्टर को बुलाया गया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। इस संबंध में शिक्षक भावीलाल ने कहा कि मेरे द्वारा छात्रा से मजाकिया लहजे में बातें की गई। इसका गलत मतलब नही था। मामले में प्रभारी प्राचार्य केएल साहू ने कहा छात्रा और शिक्षक दोनो से बात की है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है। उनका जैसा निर्देश होगा आगे कार्यवाही की जायेगी। कि उनके द्वारा छात्रा, शिक्षक के बयान लिए गए हैं।