jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, घर में अज्ञात पदार्थ का किया सेवन चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Harda News: काटे गये विद्युत कनेक्शन को अवैध रूप से जोड़ने वालों के विरूद्ध दर्ज किये जा रहे प्रकरण

हरदा : मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी हरदा वृत्त द्वारा 5 हजार रूपये से अधिक बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे है। कम्पनी के महाप्रबन्धक श्री अनूप सक्सेना ने बताया कि विद्युत कनेक्शन काटने के बाद उपभोक्ता फिर से न जोड़ लें इसकी जांच के लिये रात्रि में चेकिंग की जा रही है। यदि चेकिंग के दौरान उपभोक्ता द्वारा अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ना पाया जाता है, तो पहले उसे बकाया राशि जमा कर विद्युत का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। किन्तु यदि उपभोक्ता द्वारा समझाईश के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की जाती है तथा कनेक्शन अवैध रूप से पुनः जोड़ लिया जाता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।
विद्युत वितरण कम्पनी हरदा के महाप्रबन्धक श्री अनूप सक्सेना ने बताया कि पिछले सप्ताह हरदा वितरण केन्द्र में बकाया राशि पर काटे गये कनेक्शनों की पुनः चेकिंग के दौरान उपभोक्ता श्री ग्यारसराम नागराज शुक्ला कालोनी हरदा, श्री शमीम अब्दुल अमीम मदीना कॉलोनी हरदा, श्री सुरेशचन्द्र टांक अन्नापुरा हरदा द्वारा काटे गये विद्युत कनेक्शन को अवैध रूप से फिर से जोड़ना पाया गया ।

- Install Android App -

इन सभी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही के लिये प्रकरण बनाये गये है, जोकि सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किये जायेंगे। उन्होने जिले के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने विद्युत बिलों की बकाया राशि का शीघ्रातिशीघ्र भुगतान कर कनेक्शन कटने एवं कानूनी कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचें तथा बेहतर विद्युत सेवा में कम्पनी को सहयोग प्रदान करें।