jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

मनपसंद गाना नहीं बजा तो DJ पर बवाल, कुर्सियां चलीं हवा में

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मामूली से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया विवाद इतना बढ़ गया कि बाद में लोगों को अपनी जान बचाकर घटना स्थल से भागना पड़ा। खबरों के मुताबिक मिश्र वाटिका में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई।

मामूली बहस ने लिया भंकर विवाद का रुप

शुरुआत एक मामूली से बहस थी लेकिन देखते ही देखने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ये मामला जल्द ही एक तीखी झड़प में बदल गया। देखते ही देखते स्थिति गाली-गलौज से आगे बढ़कर शारीरिक हिंसा में तब्दील हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, गुस्साएं युवकों ने वहां रखी कुर्सियों को हथियार बना लिया और एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया।

- Install Android App -

हवा में उड़ा दीं कर्सियां

पूरे परिसर में कुर्सियां हवा में उड़ती हुई दिखाई दीं। इस वजह से वहां पर चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति कंट्रोल से बाहर होती देख लोग अपनी जान बचाकर भागे और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही उपद्रवियों को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद हंगामा शांत हो गया।

डीजे पर जो गाने नहीं थे पसंद

बताया जा रहा है कि जब कार्यक्रम चल रहा ता तब डीजे पर जो गाने बजाए जा रहे थे उनको लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के युवक भड़क उठे और एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। इस अफरा-तफरी के बीच कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा। इस अचानक हुई हलचल की वजह से माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया।