jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

100 रुपये के विवाद में किसान की हत्या, आरोपी फरार

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में केवल 100 रुपये के लिए हत्या कर दी गई। किसान ने 100 रुपये उधार लिए थे. बताया जा रहा है कि पैसे वापस मांगने पर किसान का आरोपी के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीट-पीटकर किसान की हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

100 रुपये के लिए बन गए ‘जल्लाद’

पूरा मामला पाटी थाना क्षेत्र के जमरिया फलिया का है। जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय किसान फुलसिंग ने आरोपी मनीष से 100 रुपये उधार लिए थे। जब फुलसिंग ने मनीष से उधार के पैसे वापस मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। आरोपी फुलसिंग ने अपने दो साथियों वीरेंद्र सोलंकी और रणछोड़ के साथ मिलकर फुलसिंग पर हमला बोल दिया। केवल 100 रुपये के लिए तीनों ‘जल्लाद’ बन गए। तीनों ने मिलकर पीट-पीटकर किसान की हत्या कर दी।

- Install Android App -

पूरे इलाके में दहशत का माहौल

वहीं घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पूरे इलाके में दहशत का मौहाल है। लोग हैरत में हैं कि केवल 100 रुपये के लिए किसान की इतनी बुरी तरह से हत्या कर दी गई। आसपास के लोगों में अब पड़ोसियों को लेकर शक बढ़ रहा है। हर तरफ चर्चा की जा रही है कि उधार के पैसों को देते समय सावधान रहना चाहिए।

बेरहमी से पीटा, सीने पर लात-घूंसे मारे

वहीं मृतक किसान फुलसिंग के भतीजे सीताराम ने थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। सीताराम ने बताया कि काका फुलसिंग का आरोपी मनीष से 100 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मनीष ने अपने दो साथियों वीरेंद्र सोलंकी और रणछोड़ के साथ मिलकर हमला बोल दिया। आरोपियों ने काका के सीने पर लात-घूंसों से हमला किया। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।