Ladki Bahin Yojana: दोस्तों, महाराष्ट्र की लड़की बहिन योजना एक बार फिर से सुर्खियों में है। नई सरकार के गठन के बाद, इस योजना के तहत मिलने वाली छठवीं किस्त का सभी महिलाओं को बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि अगली किस्त कब आएगी और कितना पैसा मिलेगा, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। यहां आपको पूरी जानकारी सरल भाषा में मिलेगी।
लड़की बहिन योजना में महिलाओं को ₹2100 कब मिलेंगे?
महाराष्ट्र सरकार ने पहले इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹1500 देने का वादा किया था। अब नई सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर ₹2100 कर दिया है। छठवीं किस्त दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक सभी लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बारे में कहा है कि बजट पास होते ही पैसा सीधे महिलाओं के खातों में भेज दिया जाएगा।
पिछली किस्त का पैसा कब मिला था?
अक्टूबर और नवंबर महीने की पिछली दो किस्तें एक साथ महिलाओं के खाते में ₹3000 ट्रांसफर की गई थीं। अब छठवीं किस्त के रूप में दिसंबर में ₹2100 दिए जाएंगे।
यह भी पढ़े:- PM Awas Yojana: 6 लाख नए घरों के निर्माण को मंजूरी, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
कौन महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं?
दोस्तों, इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं तय की गई हैं। अगर आप इन मानकों को पूरा करती हैं, तो आप भी इस योजना का हिस्सा बन सकती हैं।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं ही पात्र हैं।
- इसके अलावा शादीशुदा, विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी योजना का लाभ ले सकती हैं।
योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज कौन से है?
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- स्व-घोषणा पत्र
- भरा हुआ आवेदन फॉर्म
योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदन जमा करने के लिए सबसे पहले योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
- अब इस साइट के होम पेज पर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की मदद से खुद को रजिस्टर करें।
- अब एक नए पेज में आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा।
- अब मांगी गई सभी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आखिर में दिखाई दे रहे सबमिट बटन पर क्लिक करें। ओर फार्म जमा करे।
योजना से जुड़ी नई अपडेट
जिन महिलाओं को अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिला है, उनके लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाए जाएंगे और उनकी जगह योग्य महिलाओं को योजना में शामिल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री का बड़ा बयान
दोस्तों, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह साफ किया है कि सरकार अपने वादे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि छठवीं किस्त के रूप में ₹2100 जल्द ही महिलाओं के खातों में भेज दिए जाएंगे।
Frequently Asked Questions (FAQs)
प्रश्न 1: लड़की बहिन योजना में कितने रुपए मिलते हैं?
उत्तर: पहले ₹1500 मिलते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹2100 कर दिया गया है।
प्रश्न 2: छठवीं किस्त का पैसा कब आएगा?
उत्तर: दिसंबर के आखिर तक छठवीं किस्त जारी की जाएगी।
प्रश्न 3: योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा?
उत्तर: आर्थिक रूप से कमजोर, महाराष्ट्र में रहने वाली, 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा।
प्रश्न 4: अपात्र महिलाएं कौन हैं?
उत्तर: जिनकी पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से अधिक है या परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता है, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।