मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बैतूल। जिले की आमला तहसील के ग्राम डोडावानी में बीती रात एक अधेड की हत्या हो गई।इसकी सूचना ग्रामीणो द्वारा डायल 112 पर दी गई।
घटना की सूचना मिलते आमला पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।पुलिस ने बताया कि ग्राम डोडावानी में काशीराम पिता सुखराम यादव 55 वर्ष की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस रात में ही घटना स्थल पर रवाना हो गई थी। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए अस्पताल लाया।
पुलिस की पूछताछ मे मृतक के भाई मेश्राम ने पुलिस को बताया कि मेरे भाई काशीराम की हत्या उसकी पत्नी मंगलवती ने की है। दोनो मे किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।इसके बाद देर रात भाई काशीराम के नींद में सोने के दौरान भाभी ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर चार पांच बार हमला किया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।इसके बाद पुलिस मामले की विवेचना में लगी है।मृतक के परिजन और आस पडौस मेँ भी पूछताछ कर रही है।

