jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

बहु तो लड़के जैसी दिखती है मां ने मारा ताना तो बेटे ने दिया 3 तलाक,  तलाक से समझौता के लिए कर रहे भारी डिमांड

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र।प्रदेश के आगरा में एक नवविवाहिता ने अपने ससुराल वालो पर गम्भीर आरोप लगाए है।ससुराल द्वारा प्रताड़ित किए जाने की जानकारी मिलते ही माता पिता ससुराल से मायके ले आए।

क्या है पुरा मामला

मामले की प्राप्त जानकारी के अनुसार नगला मेवाती निवासी युवती का निकाह 11 नवंबर 2024 को शिकारपुर, बुलंदशहर के आशिक मंसूरी के साथ हुआ था।इनके निकाह में 15 लाख खर्च हुए। वहीं शौहर द्वारा दी जाने वाली मेहर 50 ग्राम सोना तय की गई थी।

 

दहेज के लिए किया प्रताड़ित

- Install Android App -

फरियादी ने बताया निकाह के बाद सास नाजरीन, ससुर शमीम और अन्य दहेज से संतुष्ट नहीं थे।इन लोगो द्वारा मुझसे बार-बार दहेज की मांग करते और मुझे मायके भेज देते थे ये कहकर कि और दहेज लाओ।

युवती ने बताया की सास मेरे को देखकर भद्दे कमेंट करती है मायके से स्कर्पियो कार और 2 लाख लाने को कहती है। हमेशा कहती कि मैं लड़की जैसी नहीं लगती मेरा सीना उभरा हुआ नही है।अब मेरे पति ने मुझे तीन तलाक दे दिया। अब मुझे वापस आने के बदले स्कॉर्पियो कार की मांग की जा रही है। मेरे पिता ये मांग पूरी नही कर सकते उन्होने मुझे बंदकर बहुत पीटा। किसी तरह मायके पक्ष को सूचना मिली।परिवार वालों ने फिर बुलंदशहर पुलिस की मदद से मुझे मुक्त करवाया.

 

पति ने तीन तलाक का भेजा नोटिस 

पीड़िता ने बताया कि पति आशिक ने पहले अपने अधिवक्ता से तीन बार तलाक देने के दो नोटिस भिजवाए। इसके बाद अपने रिश्तेदारों को गवाह बनाते हुए 10 फरवरी 2025 को सबकी मौजूदगी में तीन बार तलाक बोल दिया. कहने लगे कि पहले दो लाख और स्कॉर्पियो लाओ, तभी तुम्हें रखेंगे। पीड़िता ने कहा- शिकायत पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो न्यालय की शरण ली।इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिरोही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले में जांच जारी।